Move to Jagran APP

मुर्गासाल में कोचिंग सेटर के संचालक को मारी गोली

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल दक्षिण थाना के मुर्गासाल में बुधवार को दिनदहाड़े कोचिंग सें

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 10:48 PM (IST)
मुर्गासाल में कोचिंग सेटर के संचालक को मारी गोली
मुर्गासाल में कोचिंग सेटर के संचालक को मारी गोली

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना के मुर्गासाल में बुधवार को दिनदहाड़े कोचिंग सेंटर में घुस कर गोली चलाई गई। कोचिंग सेटर का संचालन सोनू सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया है। सोनू सिंह देवघर का रहने वाला है। पुलिस ने गोली चलाने वाले जीतू साव को हिरासत में ले लिया है। देवघर अभिषेक, प्रियंका, प्रतीक के अलावा आसनसोल के संस्कार कुमार नामक युवक के साथ मिल कर सोनू कोचिंग सेटर चलाता है। कोचिंग सेटर के और संचालकों से भी पूछताछ हो रही है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी, एसीपी(सेंट्रल) मानवेन्द्र दास के साथ खुफिया विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की।

prime article banner

मुर्गासाल के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे लोग बीते दो महीने से कंप्यूटर से संबंधित कोचिंग सेटर चला रहे हैं। बुधवार की सुबह स्थानीय युवक जीतू साव कोचिंग सेटर गया था। वहां सोनू सिंह से उसका विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग भीतर गए तो खून से लथपथ सोनू दिखा। इसके बाद तुरंत उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अभिषेक मोदी, डीसीपी, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने कहा कि दोपहर 12 बजे दक्षिण थाना पुलिस को मुर्गासाल में गोली चलने की सूचना मिली थी। छानबीन में पता चला कि कोचिंग सेटर के भीतर विवाद हुआ था। उसी में गोली चली। सोनू सिंह को गोली लगी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.