विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगजनी व हिंसा मामले में 39 गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2022 07:29 PM (IST)

लीड का इनसेट गलसी में आगजनी में 39 गिरफ्तार

आगजनी व हिंसा मामले में 39 गिरफ्तार
आगजनी व हिंसा मामले में 39 गिरफ्तार

आगजनी व हिंसा मामले में 39 गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बर्द्धमान : गलसी थाना के संतोषपुर गांव में युवक की हत्या के बाद वहां अशांत माहौल से निपटने को पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने हिंसा के मामले में 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि यह सभी गांव के नहीं हैं। सभी पर एकत्र होकर अशांति की साजिश करने, आगजनी करने, तोड़फोड़ करने, सरकारी काम में बाधा देने का मामला दर्ज किया है।

सोमवार की रात हुई घटना के बाद से ही पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने गांव के तपन बागदी, बाबलू बागदी, सुबोध बागदी, राजू बागदी, धनेश्वर मंडल, दिलीप घोष समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें पुलिस ने उक्त पांच आरोपितों को तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ कर हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में सुविधा होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इस घटना में शामिल नहीं थे। पुलिस से लोगों ने निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की।

फारेंसिक टीम ने की जांच

संतोषपुर में युवक की हत्या एवं आगजनी मामले की जांच के लिए मंगलवार को कोलकाता सीआइडी के फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ एक टीम गांव में पहुंची। इसमें सीआइडी के इंस्पेक्टर शैवाल बागची समेत चार लोग शामिल थे। टीम के सदस्य आरंभ में गलसी थाना गए, वहां से पुलिस अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे। टीम ने आगजनी में जले गाड़ियों, घरों आदि की जांच की एवं नमूना संग्रह किया। वहीं हत्या में उपयोग किए गए कुदाल का भी जांच किया।