..करंट लगने से बच्चा जख्मी, विरोध में सड़क जाम
??????? ???? ?? ?? ???? ????? ??????? ??? ?? ?????? ??????? ??????? ????? ?????? ???? ?? ?????? ???? ????? ?? ??????? ??? ????? ?? ??????? ??? ?? ?? ?? ?????? ????? ?? ???? ????? ???? ?? ?? ??? ?? ???? ?? ???? ?? ???????? ?????? ?? ?????? ?? ????? ???????? ?? ??? ????? ???? ??? ?? ????? ???????? ?????
बर्नपुर: हीरापुर थाना के आठ नंबर बस्ती में विद्युत आपूíत कंपनी इंडिया पावर का ग्यारह हजार वोल्ट का तार गिरने से गुरुवार शाम को एक आठ वर्षीय बच्चे झुलस गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने आइएसपी की रेलवे क्रासिग के पास घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस मामले में इंडिया पावर के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पुलिस और आइएसपी की सीआइएसएफ गिरे विद्युत तार के आस-पास किसी को जाने से रोक रहे थे।
सड़क जाम के दौरान पूर्व पार्षद मिलन मंडल ने कहा कि इंडिया पावर के ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युत तार बिना सुरक्षा के इस इलाके से होकर गुजर रहा है। आज विद्युत तार के टूट कर गिरने से करंट लगने से एक आठ वर्षीय बच्चा पंकज यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह जिदगी और मौत से जूझ रहा है। इसके साथ ही करंट लगने से एक सुअर मौके पर ही मर गया। उन्होंने कहाकि यहां इंडिया पावर के अधिकारी आए और बच्चे का इलाज कराये। साथ ही असुरक्षित ढंग से गुजरे तार को सुरक्षित करे। जिससे दुबारा कोई दुर्घटना न हो। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। इस दौरान विशु मांझी, कन्हाई मंडल, पवन मांझी, गणेश रुईदास, छोटू रूईदास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।