काठगोदाम में आग से हजारों का नुकसान
पुरुलिया जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के झरियाडी स्थित एक काठगोदाम में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची दो दमकलों ने करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
सांकतोड़िया : पुरुलिया जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के झरियाडी स्थित एक काठगोदाम में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची दो दमकलों ने करीब ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आद्रा स्थित झरियाडी के एक काठ गोदाम में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। सुबह वज्रपात होने के कारण काठगोदाम में आग लग गई । देखते ही देखते आग की लपटें चारो तरफ फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाना को दी। आद्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और घटना स्थल पर पहुंची। कुछ ही देर में एक दमकल वहां पहुंची, लेकिन तब तक आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि आग पर काबू पाना एक इंजन के लिए असंभव हो गया था। बाद में एक और दमकल को बुलाना पड़ा। तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। काठगोदाम मालिक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि आग लगने का कारण वज्रपात है। इस आगलगी के कारण कितने का नुकसान हुआ उन्होंने कुछ भी नहीं बताया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप