योगा में डीएवी मॉडल स्कूल बना चैंपियन
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अंतर स्कूल योगा चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को दुर्गापुर शहर
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अंतर स्कूल योगा चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को दुर्गापुर शहर के दुर्गापुर ईश्वर चंद्र विद्यासागर पब्लिक हाई स्कूल में हुआ। जिसमें दस स्कूलों के 210 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे ज्यादा मेडल जीतकर दुर्गापुर डीएवी मॉडल स्कूल चैंपियन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से उत्तम मुखर्जी एवं अतिरिक्त जिला निरीक्षक चीनू झा मौजूद थे। उत्तम मुखर्जी ने कहा कि छात्रों के लिए योगा काफी जरूरी है। इससे छात्र-छात्राओं का मानसिक तनाव कम होता है एवं पढ़ाई में एकाग्रता आती है। शरीर स्वस्थ रखने का सहज मार्ग योगा है। हर किसी को थोड़ा समय योग के लिए निकालना चाहिए। स्कूल स्तर पर ऐसी प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं योग के प्रति आकर्षण तैयार होगा, जिससे वे जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। मौके पर स्कूल की प्राचार्या देवजानी बोस ने कहा कि दस स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला।