युवक की रहस्यमयी मौत, जांच
बेनाचिति दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित जंक्शन मॉल के समीप एक चाय की गुमटी में एक
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित जंक्शन मॉल के समीप एक चाय की गुमटी में एक युवक का फंदा से लटकता शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी पहचान अजय दास(24) के रूप में हुई, जो दुर्गापुर इस्पातनगरी के बी-जोन न्यूटन बस्ती का निवासी था। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। जिस दुकान में यह घटना हुई, वह अजय का ही था। कैसे यह घटना हुई है इसको लेकर रहस्य बरकरार है। हालांकि इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
वह शनिवार को जल्दी दुकान बंद कर घर चला गया था। उसके बाद बगल के ही एक परिवार के साथ उसका विवाद हुआ था। उस विवाद के बाद वह रात 11 बजे पिता अशोक दास से घर की चाबी मांगा। लेकिन उसकी मानसिक अवस्था देखकर पिता ने चाबी देने से इंकार कर दिया। लेकिन अंत में उन्होंने चाबी दे दी। रविवार की सुबह से उसके पिता फोन कर रहें थे। रिग होने के बाद भी अजय फोन नहीं उठा रहा था। अंत में वे घर से निकलकर दुकान पर पहुंचा। जहां देखा कि अजय के गले में तार लगा हुआ है। पुलिस पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता अशोक दास का कहना है कि पुलिस को जांच कर घटना का खुलासा करना चाहिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।