कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उबली भाजपा, पुलिस से भिड़ंत
जागरण संवाददाता, आसनसोल: जिले भर में शनिवार की देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस ने
जागरण संवाददाता, आसनसोल: जिले भर में शनिवार की देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस ने भाजपा के तीन प्रखंड अध्यक्ष व आइटी प्रभारी समेत 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भाजपाइयों ने रविवार की दोपहर शहर के बीएनआर मोड़ से विरोध जुलूस निकाला। इस क्रम में पुलिस से भी उनकी भिड़ंत हुई।
संदीप घोष के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की भी मांग भाजपाई कर रहे थे। इस दौरान हट्टन मोड़ पर सड़क जाम कर धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों में धक्कामुक्की हुई। जुलूस को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। रैफ की बटालियन को भी किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रखा गया था।
हालांकि भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएनआर मोड़ से जुलूस को पुलिस आयुक्त कार्यालय जाना था। इसके लिए आयुक्त कार्यालय के निकट भी जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन अचानक ही जुलूस मुख्य बाजार की ओर मुड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घोरुई के नेतृत्व में निकले कार्यकर्ता हट्टन मोड़ के पास जीटी रोड पर बैठ गए। इससे परिवहन व्यवस्था ठप पड़ गई। पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात बनती नहीं देख पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया। इसी बीच धक्कामुक्की होने लगी। हालांकि किसी तरह पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर परिचालन शुरू कराया। भाजपा की ओर से एसएन लांबा, उपासना उपाध्याय, पवन ¨सह, डा. प्रमोद पाठक, मदन मोहन चौबे, संतोष ¨सह, शंभूनाथ गुप्ता, प्रशांत चक्रवर्ती, नीलू हाजरा, सभापति ¨सह, सुब्रत मिश्रा, डा.इबरार अहमद, अरिजीत राय, घनश्याम राम आदि थे। पुलिस बल का नेतृत्व एडीसीपी सायक दास कर रहे थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घोरूई ने कहा कि कांकसा में नौ दिसंबर को हुए भाजपा कार्यकर्ता संदीप घोष की हत्या के मुख्य आरोपित शेख सैफूल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। इसके लिए भाजपा आंदोलन कर रही है। आंदोलन को कुचलने के लिए ॉकार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी कर लिया गया। जामुड़िया में नाबालिग के हत्यारे को पकड़ने में भी पुलिस असफल रही है।