श्रीमद भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा
भगवत कथा पर निकाली गई भ्विशाल जुलुूस
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:13 PM (IST)
जेकेनगर : रानीशायर हनुमान मंदिर की स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने हिस्सा लिया। पंडित बबन उपाध्याय ने वैदिक रीति एवं मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा कराने एवं सुनने का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहाकि भागवत कथा श्रवण करने से पुण्य मिलता है। उन्होंने कहाकि गुरुवार दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से समूचा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्षद कंचन तिवारी, रानीगंज के समाजसेवी सदन सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें