अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं
आसनसोल: शिल्पांचल के विस्तृत क्षेत्र में फैले आसनसोल नगर निगम इलाका में अवैध निर्माण करने वालो
आसनसोल: शिल्पांचल के विस्तृत क्षेत्र में फैले आसनसोल नगर निगम इलाका में अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं है। आसनसोल नगर निगम ने अब अवैध निर्माण करने वालों पर सीधी कार्रवाई करेगी। इसके लिए नगरनिगम ने एक अलग से सेल गठित किया है। इस संबंध में मेयर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि नगर निगम के 106 वार्ड विशाल क्षेत्र में फैले हैं। अवैध निर्माण संबंधी सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई में देरी न हो इसलिए अलग से सेल गठित किया गया है। इस सेल के पास एक सायरन युक्त वाहन भी उपलब्ध होगा। उक्त वाहन आधुनिक मशीन से सुसज्जित होगा। उक्त मशीन कहीं भी अवैध निर्माण को तोड़ने में सक्षम होगी। मेयर ने बताया कि अगर सेल को निगम क्षेत्र में कहीं से भी अवैध निर्माण की सूचना मिलेगी। तत्काल ही सायरन बजाता हुआ वाहन उक्त स्थल पर पहुंचेगा। वहां निर्माण कार्य कर रहे लोगों से बि¨ल्डग प्लान से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। अगर संबंधित पक्ष ने कोई कागजात उपलब्ध कराया तब ठीक वरना तत्काल ही वाहन पर लगे मशीन के माध्यम से अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा। मालूम हो कि नगरनिगम इलाका में अक्सरहां अवैध निर्माण की शिकायत मिलती है, लेकिन जब तक निगम शिकायत पर कार्रवाई का मन बनाता है तब तक निर्माण कार्य भी पूरा हो जाता है। ऐसे में उक्त निर्माण को तोड़ना मुश्किल हो जाता है। अब तत्काल ऐसे निर्माण को तोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अवैध निर्माण करने वालों में भी डर पैदा होगा।