बच्चों को संस्कार देने से घर बनेगा स्वर्ग : बीके मृत्युंजय
ब्रम्हाकुमार ईश्वरीय विवि ब्रम्हाकुमार ईश्वरीय विवि
बच्चों को संस्कार देने से घर बनेगा स्वर्ग : बीके मृत्युंजय
संवाद सहयोगी, रानीगंज : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रानीगंज के लायंस क्लब सभागार में मंगलवार देर शाम को सुरक्षित भारत को लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माउंट आबू आश्रम के प्रमुख बीके मृत्युंजय ने कहा हम दुनिया के लोगों से मिलने का प्रयास करते हैं। किंतु भगवान से मिलने का प्रयास नहीं करते हैं। भगवान से मिलने का मार्ग ब्रम्हाकुमारी द्वारा सिखाया जाता है। जिससे मानव जीवन का उद्देश्य पूरा होता है। अगर घर में स्वर्ग चाहते हो तो बच्चों को संस्कार दिलाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आपको आज से क्रोध पर काबू पाना है, क्रोध को त्याग देना है। क्रोध पर नियंत्रण कर लेंगे आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक सांस्कृतिक राज्य है। यहां एक से बढ़कर एक हस्ती का जन्म हुआ है। बहन बीके कानन ने कहा आज तो चारों ओर पाप, दुराचार, भ्रष्टाचार अन्याय, पक्षपात, हिंसा, दिखावा, क्रोध, अहंकार दिखाई देता है। ऐसे में आवश्यकता है एक ऐसे रोशन दीपक की जो अंधकार को मिटाए। भगवान कहते हैं हे मानव तेरा शरीर मिट्टी का बना है। इसमें आत्मा की ज्योति भी है पर वह बुझी हुई है, उसमें ज्ञान का घृत नित्य डाले, इससे रोशनी फैलेगी तो बाहर का पापाचार, दुराचार सब मिट जाएगा। विधायक तापस बनर्जी ने कहा िक भारतीय संस्कृति में सब गुण विराजमान है, उसे बस ग्रहण करने की जरूरत है। इसके लिए इस संस्था की अहम भूमिका है। इस दौरान लायंस क्लब रानीगंज के अध्यक्ष संदीप केडिया, एमआइसी दिव्येंदु भगत, डा. अनंत कुमार आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन शेफाली बहन ने किया।