रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 30 सितंबर तक रांची–कामाख्या समेत 15 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी
Durgapur के बजाय अंडाल स्टेशन पर लोकोमोटिव रिवर्सल की अस्थायी व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इसके चलते कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें अपने मार्ग बदलकर आसनसोल-अंडाल-सैंथिया मार्ग से चलेंगी।

दुर्गापुर के स्थान पर अंडाल होकर चलेंगी ट्रेनें।( प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
अंडाल में लोकोमोटिव रिवर्सल व्यवस्था 2026 तक विस्तारित।
कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
दुर्गापुर स्टेशन पर आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। दुर्गापुर के स्थान पर अंडाल स्टेशन पर अस्थायी रूप से लोकोमोटिव रिवर्सल की व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए 01 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप एक दर्जन से ज्यादा ट्मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग आसनसोल-अंडाल-दुर्गापुर-अंडाल-सैंथिया के स्थान पर आसनसोल-अंडाल-सैंथिया मार्ग से परिवर्तित होकर चलेंगी।
निम्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है
- 12551 एसएमवीटी बेंगलुरु–कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12552 कामाख्या–एसएमवीटी बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 13417 दीघा–मालदा टाउन एक्सप्रेस
- 13418 मालदा टाउन–दीघा एक्सप्रेस
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस
- 15629 तांबरम–सिलघाट टाउन (नगांव) एक्सप्रेस
- 15630 सिलघाट टाउन–तांबरम (नगांव) एक्सप्रेस
- 15640 कामाख्या–पुरी एक्सप्रेस
- 15661 रांची–कामाख्या एक्सप्रेस
- 15662 कामाख्या–रांची एक्सप्रेस
- 15929 तांबरम–न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस
- 15930 न्यू तिनसुकिया–तांबरम एक्सप्रेस
- 22611 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 22612 न्यू जलपाईगुड़ी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
उपरोक्त सभी ट्रेनें निर्धारित अवधि के दौरान दुर्गापुर के स्थान पर अंडाल होकर संचालित की जाएंगी।
