Move to Jagran APP

किशोरी संग दुराचार कर हत्या का आरोप, थाने पर प्रदर्शन

बेनाचिति दुर्गापुर शहर के न्यूटाउनशिप थाना इलाके में एक किशोरी के साथ दुराचार के बा

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 09:38 PM (IST)
किशोरी संग दुराचार कर हत्या का आरोप, थाने पर प्रदर्शन
किशोरी संग दुराचार कर हत्या का आरोप, थाने पर प्रदर्शन

बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के न्यूटाउनशिप थाना इलाके में एक किशोरी के साथ दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में शामिल अन्य दो आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि किशोरी सिटी सेंटर में एक घर में काम करती थी। शुक्रवार की संध्या सात बजे वहां से निकलती है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपित ने फोन कर उसे गैमन ब्रिज मेला देखने का प्रस्ताव दिया, वह राजी भी हो गई। इसके बाद वह बाइक से मेला गया। वहीं रात 10 बजे परिवार वालों को सूचना मिली कि उसकी बहन हेवी मोड़ के पास पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर आसपास के युवक भी वहां पहुंचे। स्थानीय युवकों का कहना है कि वहां जाने पर तीन युवक मौजूद मिले। लोगों को देखकर वे लोग फरार हो गए। किशोरी को वहां से उठाकर बी-2 बाजार लाया गया, जहां पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी को इलाज के लिए महकमा अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुराचार के बाद उसकी हत्या हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपित के साथ किशोरी का सात वर्ष से प्रेम संपर्क था। पहले भी दोनों के प्रेम को लेकर विवाद हुआ था, बैठक कर समस्या को दूर किया गया था। हालांकि इन दिनों दोनों में दूरी बनी थी। वहीं इस घटना से राजनीतिक भी सामने आयी है। आरोपित का पिता तृकां समर्थक हैं। माकपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि आरोपित के पिता की पहचान तृकां के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में है। आरोपित को कड़ी सजा देनी चाहिए। पार्षद देवव्रत साईं ने कहा कि अभी राजनीति करने का समय नहीं है, पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करे। भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि आरोपित के पिता तृकां से जुड़े हैं, इसमें राजनीति आएगी ही। आरोपित को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

------------------------

वर्जन

फिलहाल खून का मामला दायर किया गया है व मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, अन्य दो की तलाश हो रही है। पोस्टमार्टम की आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार जहर के कारण किशोरी की मौत हुई है। दुराचार का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपायुक्त दुर्गापुर, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.