ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है, ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है।
बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, बुध ग्रह 7 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 7 जनवरी की रात में बुध ग्रह रात 10 बजकर 4 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
बुध के धनु राशि में प्रवेश से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।
बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि के लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी फायदेमंद रहने वाला है, इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
इस दौरान कन्या राशि के लोगों को विशेष फायदा होगा, इस अवधि में रूका हुआ धन वापस मिल सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
बुध के धनु राशि में गोचर से धनु राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान किसी कार्य को सिलसिले से यात्रा के योग बन रहे हैं।
ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM