इस साल कई राशियों को अपार धन की प्राप्ति होगी। इन राशियों के लोगों को करियर चुनने का बेहतर विकल्प होगा और कार्य क्षेत्रों में सफलता भी मिलेगी।
यह नया साल मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआती दौर में मेष राशि में स्थित गुरु आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित करेगा।
वर्ष 2024 वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत में गुरु 12 भाव में स्थित होकर अच्छे कार्यों में धन का व्यय कराएंगे।
यह वर्ष 2024 मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि खराब स्वास्थ्य के चलते आप कुछ परेशान रहेंगे। इस वर्ष गुरु 11वें भाव में बैठकर आपको धन संपत्ति का लाभ कराएंगे।
वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष सूर्य मंगल के छठे भाव में होना अष्टम भाव में शनि का होना आपके स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
वर्ष 2024 सिंह राशि वाले जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जहां वर्ष में कुछ समय लाभ के योग बनेंगे। वहीं, आर्थिक खर्चों के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य यह अच्छा रहेगा, हालांकि वर्ष शुरुआती दौर से शनि छठे स्थान पर बैठकर रोग आदि से आपको परेशान कर सकता है।
वर्ष 2024 में तुला राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआती दौर में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी कि आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
वर्ष के शुरुआती दौर में सूर्य मंगल की युति दूसरे भाव में बुध और शुक्र की स्थिति स्वराशि में छठे सातवें भाव में गुरु की स्थिति पंचम में राहु एकादशी में केतु की स्थिति आपको इस वर्ष सफलता दिलाने वाली रहेगी।
वर्ष 2024 धनु राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु पंचम भाव में शनि तीसरे भाव में राहु चतुर्थ केतु दशम भाव में स्थापित होकर आपको लाभान्वित करेंगे।
वर्ष 2024 मकर राशि की जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआती समय में शनि देव द्वितीय भाव में बैठकर आपको सुख ऐश्वर्या प्रधान करेंगे। यह वर्ष गुरु चतुर्थ भाव में बैठकर भूमि भवन पारिवारिक सुख समृद्धि को बढ़ाएंगे।
वर्ष 2024 कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआती समय से ही शनिवार आज लग्न में विराजमान होकर अच्छा फल प्रदान करेंगे।
वर्ष 2024 मीन राशि के जातकों के लिए मिलता-जुलता फल देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआती दौर में राशि स्वामी गुरु द्वितीय भाव में बैठकर आर्थिक लाभ के योग बनेंगे मध्य भाग में तृतीय भाव में आकर पारिवारिक सुख के योग प्राप्त होंगे।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ