नाग पंचमी के दिन इन राशियों को होगा धन लाभ


By Amrendra Kumar Yadav21, Aug 2023 07:00 AMjagran.com

नाग पंचमी

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल इसे 21 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है।

राशियों पर असर

इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ खास योग बन रहा है, जिसका असर राशियों पर पड़ेगा।

क्या प्रभाव पड़ेगा

इस खास योग के चलते किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को धन लाभ की संभावना है। इसके अलावा करियर में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव खत्म होगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस दिन किसी खास काम की शुरूआत कर सकते हैं।

धनु राशि

यह दिन इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के लोगों को व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं।

मकर राशि

करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com