सावन में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, लाइफ में बरसेगा प्‍यार


By Amrendra Kumar Yadav23, Jul 2024 12:57 PMjagran.com

शिव जी को समर्पित सावन का महीना

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भक्तगण दूर-दूर मंदिरों में शिव जी के दर्शन के लिए जाते हैं और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

शुक्र ग्रह हैं प्रेम और सुख के कारक

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव का विशेष स्थान है। शुक्र देव को प्रेम और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से खुशहाली आती है और प्रेम में सफलता मिलती है।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन

शुक्र ग्रह इन दिनों कर्क राशि में विराजमान हैं और 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

लव लाइफ में मिलेगी सफलता

प्रेम और वैभव के कारक शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लव लाइफ में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्तों में आई खटास से छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी।

वृषभ राशि के लोग

इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। शुक्र की कृपा से लव लाइफ बेहतर होगी और रिश्तों में मिठास आएगी।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। वहीं, पार्टनर अपनी तरफ से प्रेम का इजहार कर सकता है।

मकर राशि

इस राशि के जातक प्रेम में सफलता प्राप्त करते हैं। इस दौरान मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि के जातक

इस राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इन्हें सच्चा प्यार मिलेगा और पार्टनर के साथ खूब एंजॉय करेंगे।

सावन में इन राशि के लोगों को प्यार में सफलता मिलने की उम्मीद है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM