कार्तिक पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav27, Nov 2023 03:00 PMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जा रही है।

नदी में निवास करते हैं श्रीहरि विष्णु

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि विष्णु मत्स्य अवतार में नदी में निवास करते हैं, इसलिए इस दिन नदी में स्नान करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।

बन रहें हैं दुर्लभ योग

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इससे कुछ राशियों को विशेष फल मिलने की संभावना है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह दिन बहुत शुभ रहने वाला है। इस दिन नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का समय काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा और दिन अच्छा बीतेगा।

तुला राशि

इस दिन आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं व नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com