जनवरी में मंगल के उदय से इन राशियों की चमकेगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav23, Dec 2023 09:00 AMjagran.com

मंगल ग्रह हैं ग्रहों के सेनापति

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व है, मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है।

धनु राशि में उदय

आने वाले साल में 16 जनवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। धनु राशि में प्रवेश के साथ कुछ राशियों पर बेहद सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मान-सम्मान में वृद्धि

इस समय लोगों को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आर्थिक रूप से विशेष लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मंगल ग्रह का उदय मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। वहीं भाग्य का साथ मिलेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा अच्छा वक्त

इस दौरान परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नौकरी और बिजनेस में लाभ

इस दौरान नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM