सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से ये 4 राशियां होंगी मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav29, Nov 2023 12:04 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है।

सूर्य देव का राशि परिवर्तन

सूर्य देव किसी भी राशि में एक महीने तक रहते हैं और उसके बाद अन्य राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य देव वृश्चिक राशि में हैं और जल्द ही वह राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

इन राशियों को होगा लाभ

सूर्य देव के राशि परिवर्तनका कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे। सूर्य देव 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

मेष राशि

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। इस समय भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ की संभावना है और निवेश से भी लाभ कमा सकते हैं।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com