ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व है, ग्रहों के गोचर से कई योग का निर्माण होता है जिसका असर विभिन्न राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।
सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है, यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। बुध ग्रह आज ही धनु राशि में वक्री हो रहे हैं और 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
इन दोनों के एक ही राशि में आने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, यह योग 28 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष रूप से कृपा बरसेगी।
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध का एक ही ग्रह में होना बहुत लकी साबित हो सकता है, इस दौरान सफलता मिलने के विशेष योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
इस दौरान धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे, जिससे परिवार में सुख-शांति रहेगी। इस समय बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत अच्छा साबित होगा, इस योग से समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं।
इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है, इस समय पर किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं, जैसे- घर, गाड़ी आदि।
इस दौरान आर्थिक रूप से विशेष समृद्धि हासिल होगी, परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएं। इस समय जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM