सूर्य के राशि परिवर्तन से ये 5 राशियां होंगी मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav26, Jan 2024 07:00 AMjagran.com

सूर्यदेव हैं ग्रहों के राजा

सूर्यदेव ग्रहों के राजा हैं, सूर्यदेव की कृपा से जीवन में परेशानियां नहीं होती है, वहीं सूर्य के कमजोर होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सूर्य बदल रहे हैं चाल

सूर्य देव समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। सूर्यदेव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

मेष राशि की चमकेगी किस्मत

सूर्य के श्रवण नक्षत्र में प्रवेश से इस राशि के लोगों की किस्मक चमकने वाली है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा, जिससे सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान संपत्ति और आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि का खुलेगा भाग्य

इस दौरान शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, इसके अलावा विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अधिक व्यय से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि पर होगी कृपा

इस राशि के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। इस समय आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

सूर्य की चाल परिवर्तन से इस राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है, इस दौरान नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। इसके साथ ही किसी यात्रा के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM