ग्रहों के सेनापति कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन लोगों पर बरसेगा धन


By Amrendra Kumar Yadav12, Mar 2024 12:14 PMjagran.com

मंगल देव का विशेष स्थान

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष स्थान है, मंगल देव ग्रहों के सेनापति कहलाते हैं। मंगल ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है।

शनि की राशि में करेंगे प्रवेश

मंगल ग्रह 15 मार्च को शनि की स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में शनि और मंगल की युति से कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। मंगल देव शनि की राशि में 22 अप्रैल तक रहेंगे।

मेष राशि के लिए शुभ समय

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही इनवेस्टमेंट के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

नौकरी में प्रमोशन के योग

इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं, वहीं आय के साधनों में भी विस्तार हो सकता है। हालांकि इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि के लोग होंगे मालामाल

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेंगे, धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं काम के सिलसिले से विदेश यात्रा भी संभव है।

धार्मिक कार्यों में होंगे शामिल

इस दौरान धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी, जिससे आध्यात्म में रुचि जागेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या राशि के लोगों पर मंगल की मेहरबानी

वहीं कन्या राशि के लोगों पर मंगल ग्रह की मेहरबानी होगी, ऐसे में इस राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी।

बिजनेस में सफलता

इसके अलावा इस दौरान बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, हालांकि इस दौरान खर्चों में अधिकता भी देखने को मिलेगी।

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर विशेष रूप से कृपा बरसेगी, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com