अगले 1 महीने तक इन राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा


By Amrendra Kumar Yadav24, Jan 2024 12:56 PMjagran.com

भौतिक सुखों के कारक हैं शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक कहा जाता है। शुक्र देव का संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

शुक्र ग्रह का मकर राशि में प्रवेश

6 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसका असर कुछ राशियों पर बहुत शुभ रहने वाला है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का असर इस राशि के लोगों पर सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। इस दौरान इनवेस्ट करने से अच्छा प्राफिट मिलने की उम्मीद है।

यात्रा के बन रहे हैं योग

इस राशि के लोगों के किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी शुभ रहने वाला है, इस दौरान मेहनत का उचित फल मिलेगा।

आय में वृद्धि

शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के आय के नए साधन मिल सकते हैं, जिससे धन लाभ होगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि

इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी शुभ रहने वाला है। मकर राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

करियर में होगी उन्नति

इस दौरान करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, साथ ही नए टास्क भी मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com