मई के पहले हफ्ते से इन राशियों के पलट जाएंगे दिन, होगी खूब तरक्की


By Farhan Khan01, May 2025 02:56 PMjagran.com

चंद्र देव 1 मई को करेंगे राशि परिवर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव को मन का कारक कहा जाता है। फिलहाल चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में वह 1 मई को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

इन राशियों के पलट जाएंगे दिन

1 मई के बाद चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके चलते मई के पहले हफ्ते से इन राशियों के दिन पलट जाएंगे। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके पड़ोसी आपका मान-सम्मान करेंगे।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

बिजनेस में तगड़ा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका धन मिल सकता है। बिगड़े काम बनने की पूरी-पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। परिवार से प्रेम मिलेगा। निवेश करने का अच्छा समय है। जितना निवेश करेंगे, उससे दुगना लाभ मिलेगा।

हर मनोकामना होगी पूरी

आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। गुरु ग्रह की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी। दोस्तों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

निवेश धन से लाभ होगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से धन लाभ हो सकता है। आप इस वक्त लंबी सैर पर जा सकते हैं क्योंकि यह समय बेहद शुभ है।

परिवार के सदस्यों की आय बढ़ेगी

जीवन में अच्छे बदलाव आने से घर-परिवार में भी खुशियां आएंगी। घर में धन का आगमन होगा। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। परिवार के लिए आप लकी साबित होंगे।

मई के पहले हफ्ते से इन राशियों के दिन पलट जाएंगे। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com