ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों का अपना स्वभाव होता है।
ग्रह-नक्षत्रों का असर इन सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। राशि के स्वभाव के अनुसार ही जातकों का व्यवहार भी तय होता है।
ज्योतिष शास्त्र में 5 ऐसी राशियां बताई गई हैं जिसके जातक बेहद खर्चीले होते हैं।
इस राशि के लोग अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक बहुत खर्चीले होते हैं। ये लोग अपनी सुविधा पर खर्च करने में बिल्कुल नहीं हिचकते।
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग अपने राजसी ठाट-बाट के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों को लग्जरी लाइफस्टाइल खूब पसंद होती है।
ये शुक्र ग्रह की राशि है जो भौतिक सुखों का कारक ग्रह है। इस राशि के जातक बहुत महंगे शौक रखते हैं और इस पूरा करने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं।
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक धन खर्च करने के मामले में आगे होते हैं। दूसरों की परवाह किए बगैर ये खुलकर जीते हैं।
इन राशि के लोगों पर राशि का प्रभाव देखने को मिलता है। ये लोग अपनी झूठी शान दिखाने के लिए खूब खर्च करते हैं। समाज में अपना रुतबा जमाने के लिए ये लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं।