भोलेनाथ की कृपा से 12 फरवरी से इन 2 राशियों की मनचाही मुराद होगी पूरी


By Farhan Khan12, Feb 2025 11:52 AMjagran.com

माघ पूर्णिमा

बुधवार, 12 फरवरी 2025 को माघी पूर्णिमा मनाई जा रही है। माघ पूर्णिमा के दिन मन के कारक अपनी चाल बदलेंगे।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों पर महादेव की कृपा बरसेगी। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव संग चंद्र देव की कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

मिलेगी खुशखबरी

धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्म की तरफ मन रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। पार्टनरशिप में किये गए कार्यों से लाभ मिलेगा।

गृह क्लेश का खात्मा

महाकुंभ में स्नान करने का सौभाग्य मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। काले तिल और चावल का दान करें। गृह क्लेश का खात्मा होगा।

वृषभ राशि

माघ पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।

महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मन में चल रहे नकारात्मकता का अंत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। पूर्णिमा तिथि पर दान करने से वृषभ राशि के जातकों को महादेव का आशीर्वाद मिलेगा।

गंगा स्नान करने का सौभाग्य

भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। देव दर्शन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का सौभाग्य मिलेगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com