बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्म में काम किया।
अगर आप अपने लिए शानदार पार्टी लुक्स सर्च कर रहीं हैं तो आप जरीन खान के इन शानदार आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
जरीन खान की ये पार्टी परफेक्ट ड्रेसेज प्लस साइज गर्ल्स पर खूब जचेंगी। आप भी इस तरह के आउटफिट से अपने लुक को खास बना सकती हैं।
जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना ये लुक शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ।
पार्टी में आप इस तरह के हाई थाई स्लिट आउटफि को भी कैरी कर सकती हैं। हाई थाई स्लिट ड्रेसेज फिलहाल काफी ट्रेंड में हैं।
अगर आप अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देना चाहती हैं तो आप इस तरह की ब्लैक कटआउट ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं।
पार्टी के लिए आप जंप सूट भी ट्राई कर सकती हैं। शिमरी जंप सूट आपके पार्टी लुक में चार चांद लगा देगा।
प्लस साइज गर्ल्स पर इस तरह की प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस भी बहुत जमेगी। आप जरीन के इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं।