जरीन खान बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साल 2010 में सलमान खान संग 'वीर' फिल्म के जरिये बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया।
अभिनेत्री ज्यादा लंबे समय तक इंडस्ट्री में अपना जादू नहीं चला पाई। जरीन पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं।
आज हम आपको जरीन खान के डिफरेंट स्टाइल सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ईद पर स्टाइल करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के सिंपल से पेप्लम स्टाइल सूट में अपना प्रिटी लुक शेयर किया है। जो कि ईद के लिए बेस्ट है।
आप ईद पर एक्ट्रेस के इस प्लेन फ्लोरल प्रिंट ब्लैक अनारकली सूट को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने कंट्रास्ट पीच फ्रिल दुपट्टा पेयर किया है।
आप ईद पर कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं। तो जरीन का सिल्क धोती कुर्ती सेट काफी अच्छा ऑप्शन है। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं।
ईद के लिए अभिनेत्री का कॉटन गोटा वर्क शरारा सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ झुमकी लुक को दोगुना खूबसूरत बना देगी।
आप ईद पर जरीन के इस पठानी पंजाबी स्टाइल सूट के साथ जैकिट लुक को भी ट्राई कर सकती हैं।