2024 में इन हसीनाओं के घर गूंजी किलकारी


By Shradha Upadhyay24, Oct 2024 11:00 PMjagran.com

2024 में मां बनी ये हसीनाएं

टीवी हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री इस साल कई हसीनाओं के घर किलकारी गूंजी है। ऐसे में आज हम आपको इन्ही एक्ट्रेसेस की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो इस साल 2024 में मां बनी हैं।

दृष्टि धामी

इसके साथ ही 22 अक्टूबर को शादी के करीब नौ साल बाद टीवी हसीना दृष्टि धामी ने भी एक नन्ही परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने ये प्यारी सी पोस्ट भी शेयर की थी।

युविका चौधरी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस युविका चौधरी भी हाल में 20 अक्टूबर को मां बनी हैं। अभिनेत्री ने शादी के बाद पहले बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इसी साल एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। अभिनेत्री सितंबर महीने में शादी के बाद पहली बार मां बनीं।

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा और अली फजल ही इसी साल शादी के बाद अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर भी प्यारी सी बेटी का वेलकम हुआ है।

यामी गौतम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने साल 2024 में बेटे को जन्म दिया।

काव्या गौड़ा

कन्नड़ अभिनेत्री काव्या गौड़ा भी इसी साल जनवरी के महीने में एक नन्ही सी बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने साल 2021 में शादी की थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram