यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपने एक कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में आ गए हैं।
हाल ही में, उन्होंने शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए माता-पिता से जुड़ा एक अभद्र सवाल पूछा था, जिसके बाद से वह इस बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं।
इतना ही नहीं, रणवीर इलाहाबादिया के साथ इंडियाज गॉट लेटेंट में मौजूद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। चलिए जानते हैं कौन हैं फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है।
रणवीर इलाहाबादिया का जन्म 1 जून 1993 में मुंबई में हुआ था। बता दें कि उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी। वहीं, वह बियर बाइसेप्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर हैं।
यूट्यूबर रणवीर के पास अपने 12 यूट्यूब चैनल हैं, जिससे अब उन्हें 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि उन्हें पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला था।
यूट्यूबर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। इससे पहले भी कई बार वह बुरी तरह ट्रोल हुए हैं। साल 2021 में रणवीर को महिलाओं के कपड़ों पर सेक्सिएस्ट कमेंट करने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। वहीं, वह अपने शो 'मौत के बारे में सोचते हो' को लेकर भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@beerbiceps)