यूट्यूबर Bhuvan Bam कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें


By Akanksha Jain01, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

फेमस यूट्यूबर भुवन बाम

फेमस यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम को आज पूरा देश जानता है। भुवन बाम मल्टी टैलेंटेड हैं, शानदार यूट्यूबर होने के अलावा वो एक्टर और सिंगर भी हैं।

भुवन बम की एजुकेशन

आज हम आपको भुवन बाम की एजुकेशन के बारे में बताएंगे। यूट्यूबर पढ़ाई में भी काफी आगे हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी एजुकेशन के बारे में-

गुजरात में हुआ जन्म

भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को बड़ौदा गुजरात में हुआ था। इसके बाद वो दिल्ली शिफ्ट हो गए थे।

दिल्ली से की स्कूल की पढ़ाई

भुवन बाम ने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से की है। एक्टर ने दिल्ली के ग्रीन फील्ड स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

यहां से किया था कॉलेज

स्कूल के बाद एक्टर ने नई दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीए में ग्रेजुएशन किया है। भुवन बाम ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर के तौर पर की थी।

2015 में बनाया यूट्यूब चैनल

साल 2015 में भुवन बाम ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। बीबी की वाइन्स से भुवन को खास पॉपुलैरिटी हासिल की है। 

वेब सीरीज में किया काम

भुवन बाम को पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने ताजा खबर वेब सीरीज में काम किया, जिसे लोगों ने भी बहुत पसंद किया।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं भुवन बम

भुवन बाम सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। एक्टर को इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ