क्‍या घर में 1 से ज्यादा तुलसी का पौधा लगा सकते हैं?


By Ashish Mishra09, Apr 2025 10:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि घर में एक से ज्यादा तुलसी का पौधा रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और सुख-समृद्धि का संचार होता है।

घर में कितने तुलसी के पौधे लगाएं?

वास्तु के अनुसार, घर में एक से ज्यादा तुलसी के लगा सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार और आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है।

विषम संख्या में पौधा लगाएं

घर में तुलसी के पौधे को विषम 1, 3, 5, या 7 की संख्या में लगाना चाहिए। इस तरह से तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे को पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे परिवार में बरकत होती है।

तुलसी के पास दीपक जाएं

सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

घर में पौधे लगाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ