नसें हमारे शरीर को खून पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे में इसमें जरा सी भी गड़बड़ी शरीर को भारी पड़ सकती है। आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो नसों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
नसों को मजबूत बनाने के लिए आप पश्चिमोत्तानासन कर सकते हैं। यह आसन दिमाग को भी शांत रखने में मददगार में होता है। आप इसे ऐसे कर सकते हैं।
पश्चिमोत्तानासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
शरीर को आगे की ओर झुकाने के बाद गहरी सांस लें। अब दोनों हाथों से अपने पैरों के तलवों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नसों की मजबूती के लिए भुजंगासन भी किया जा सकता है। इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। आप इसे ऐसे कर सकते हैं।
भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। हालांकि लेटने का तरीका यह होना चाहिए कि पैरों के बीच थोड़ा गैप रहें।
पैरों के बीच थोड़ा गैप रखने के बाद अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिका लें। अब गहरी सांस लेते हुए आसमान की ओर देखें।
नसों को मजबूत बनाने के लिए पश्चिमोत्तानासन और भुजंगासन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com