तुरंत बीपी होगा कंट्रोल, करें ये योगासन


By Farhan Khan22, Nov 2024 07:00 AMjagran.com

बीपी हाई होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बीपी हाई होना एक ऐसी खतरनाक स्थिति है, जो सीधे दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से बीपी तुरंत कंट्रोल हो सकता है। आइए इन योगासन के बारे में जानें।

उत्तानासन करें

यह आसन ब्लड का सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके साथ-साथ आपको मानसिक शांति भी मिलती है।

उत्तानासन करने के स्टेप्स

मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को एक साथ रखें और दोनों हाथों को ऊपर सीधा फैलाएं।

पंजों को छूने की कोशिश करें

अब सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें। दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें।

60 सेकंड तक ऐसे ही रहे

60 सेकंड तक आपको इसी पोजिशन में रहना है। इसके चलते आपका बीपी कंट्रोल हो सकता है। आपको यह आसन करना चाहिए।

अधोमुख श्वान आसन करें

यह आसन करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान दोनों पैरों के बीच गैप रखें। आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों को जमीन पर रखें।

अधोमुख श्वान आसन के स्टेप्स

आपके पैर और सीने के बीच 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। 2 से 3 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com