मानसून में जरूर करें ये योग, रहेंगे निरोग


By Farhan Khan25, Jul 2024 01:54 PMjagran.com

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सेहतमंद रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है।

मानसून में करें ये योगासन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में कुछ खास योगासन मानसून में आपको बीमारियों से बचा सकते हैं। आज हम इन्हीं योगासन के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानें।

सेतुबंधासन करें

इस योगासन को करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी काफी अच्छा बनाता है। मानसून में सेहतमंद रहने के लिए यह योग जरूर करें।

धनुरासन करें

यह योगासन पेट की मसल्स को मजबूत बनाता है। अगर आप बारिश के मौसम में पेट खराब रहता है, तो यह योगासन जरूर करें। आपको मदद मिलेगी।

मत्स्यसन करें

यह योगासन लेटकर किया जाता है। मत्स्यसन के अभ्यास से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही सांस से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

जानु शीर्षासन

यह आसन पेट के भीतरी अंगों और मसल्स को मजबूत बनाता है। ये बॉडी वेट को कम करके ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है।

उत्तानासन करें

उत्तानासन भी कई सारे फायदों से भरपूर आसन है। इस आसन को करने से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

भुजंगासन करें

भुजंगासन करने से शरीर के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। यह आसन शरीर को लचीलापन बनाता है।

ये योगासन आपको मानसून में एकदम हेल्दी और फिट रखेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com