इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान शामिल है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपके दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
दिल की हेल्थ के लिए आपको ताड़ासन करना चाहिए। इस आसन को करने से पोस्चर में सुधार होता है। वहीं, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे बॉडी भी फिट रहती है।
ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पंजों को थोड़ा खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। अब हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं।
इस दौरान आपके दोनों हाथ दोनों कानों के पास से गुजर रहे हों। फिर हाथ की उंगलियों और धड़ को आसमान की तरफ खींचे, इस दौरान पैर को न उठाएं।
शरीर के खिंचाव के साथ ही सांस लेते रहें और थोड़ी देर खिंचाव बनाए रखने की कोशिश करें। अंत में धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
हार्ट के लिए चक्रासन बेस्ट योगासन में से एक है। इसके अलावा यह आसन मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। शरीर को अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। फिर पैरों को घुटने से इस तरह मोड़ें कि एड़ी हिप्स को छुए और पंजे जमीन पर हों।
गहरी सांस लेते हुए कंधे, कमर और पैर को ऊपर की ओर उठाएं। गहरी सांस लें और छोड़ें। फिर हिप्स से लेकर कंधे तक के भाग को जितना हो सके ऊपर उठाने का प्रयास करें।