ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकारों ने सेट पर लड़ाया इश्क


By Akanksha Jain09, May 2024 08:00 PMjagran.com

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहताला है के कलाकारों ने घर घर में अपनी पहचान बना ली है। 

सालों से चल रहा शो

ये रिश्ता क्या कहलाता है का पहला एपिसोड 2009 में आया था। आज इस शो को चलते हुए 15 साल हो चुके हैं।

कलाकारों ने लड़ाया इश्क

आज हम आपको इस शो के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सेट पर ही इश्क लड़ाया, हालांकि कुछ अलग हो गए हैं और कुछ की शादी हो चुकी है।

हिना खान और रॉकी जायसवाल

सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हिना खान एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल को डेट कर रहीं हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान

शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार निभाया था और मोहसिन खान ने कार्तिक का रोल अदा किया था। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं।

लता सवरबाल और संजीव सेठ

 ये रिश्ता क्या कहलाता है में सास ससुर का किरदार निभाने वाले लता और संजीव को भी शो के दौरान प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। 

मोहिनी कुमारी और ऋषि देव

मोहिना कुमारी और ऋषि देव के बारे में भी खबर थी कि दोनों शो के दौरान डेट कर रहे थे, लेकिन अब मोहिनी ने किसी और से शादी कर ली है।

रोहन मेहरा और कांची सिंह

इस लिस्ट में रोहन मेहरा और कांची सिंह का भी नाम शामिल है। दोनों ने लंबे समय तक डेट किया लेकिन फिर 2021 में दोनों अलग हो गए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ