Yearly Rashifal 2023: जानिए वृषभ राशि के जातकों का कैसा होगा नया साल


By Abhishek Pandey16, Dec 2022 04:19 PMjagran.com

वृषभ राशि का राशिफल

नए साल की शुरूआत होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी को आने वाले नए वर्ष में होने वाली घटनाओं को लेकर जिज्ञासा होती है। हम आपको वृषभ राशि के जातकों का राशिफल बताने वाले हैं।

विदेश जाने का योग

यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक दृष्टि से लाभ पहुंचाने वाला रहेगा, जातक अपनी सूझबूझ से अपने व्यापार को बड़ा लेंगे और विदेश जाने के भी योग बनेंगे।

पुश्तैनी संपत्ति में लाभ

यदि आप नोकरी पेशा में है तो पदोन्नति के योग बनेंगे किंतु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।

परिवार में कलह

वर्ष के मध्य में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शनि के वक्री होने के कारण मध्य माह जुलाई से मध्य अक्टूबर के बीच परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है।

कानूनी विवाद होगा समाप्त

कोई पुराना कानूनी विवाद वर्ष के अंत तक समाप्त हो सकता है। जो जातक राजनीति में हैं, उन्हे कोई पद मिलने की पूर्ण संभावना है।

माता लक्ष्मी की पूजा करें

वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के मंदिर जाना चाहिए और कमल का फूल अर्पण करना चाहिए या छोटी कन्याओं में सफेद मिठाई का दान करना चाहिए।

विद्यार्थियों को सलाह

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की आलस से बचे और सुबह जल्दी उठें और नियमित व्यायाम करें।