बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार आज अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। फैंस उनकी एक्टिंग पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
दरअसल, साल 2022 एक्टर के लिए काफी बेकार साबित हुआ। इस साल उनकी एक भी फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई। वही साल 2023 एक्टर के लिए काफी मिलाजुला रहा है।
इस साल के शुरुआत में अक्षय की फिल्म 'सेल्फी' रिलीज हुई जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यह फिल्म फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और डायना पेंटी की जोड़ी नजर आई।
ऐसे में यदि पिछले साल की 4 फिल्में और इस साल की 1 फिल्म को मिलाया जाए। तो एक्टर की लगातार 5 फिल्में फ्लॉप रहीं। जिनमें 'बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन , राम सेतु और सेल्फी का नाम शामिल है।'
वही साल 2023 में 11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्म 'ओह माय गॉड 2 ' सफल रही। फिल्म ने करीब 150 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।
अक्षय की OMG 2 की सफलता के बाद लगा कि एक्टर ने एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर ली है, लेकिन इसके बाद रिलीज हुई 'मिशन रानीगंज' भी दर्शकों के दिल को नहीं छू पाई। ऐसे में एक बार फिर एक्टर को झटका लगा।
ऐसे में अक्षय कुमार के लिए साल 2023 भी असफल साबित हुआ। एक्टर की 7 में से केवल 1 फिल्म सफल साबित हुई।
वही अब आने वाले साल 2024 से खिलाडी कुमार को काफी उम्मीदें हैं। अगले साल उनकी 6 बड़ी फिल्में ''बडे़ मियां छोटे मियां, वेलकम टू द जंगल, खेल खेल में, हाउसफुल 5, सिंघम अगेन और स्काई फोर्स'' रिलीज होंगी।