Year Ender 2022: बीते साल के बड़े व्रत त्योहार


By Shivani Singh23, Dec 2022 09:43 AMjagran.com

जनवरी 2022

साल 2022 में जनवरी माह में 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया था।

फरवरी 2022

फरवरी में बसंत पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया था। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा हुई थी।

मार्च 2022

साल 2022 का मार्च माह काफी खास था। क्योंकि इस माह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार पड़े थे। इस माह महाशिवरात्रि और होली का पर्व मनाया गया था।

अप्रैल 2022

अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया गया था। इसके साथ ही साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को पड़ा था। जो भारत सहित अन्य देशों में नजर आया था।

मई 2022

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को था। ये भारत में भी दिखाई दिया था। इसके अलावा अक्षय तृतीया भी पड़ी थी।

जून 2022

जून माह में गंगा दशहरा, वट पूर्णिमा व्रत रखा गया था।

जुलाई 2022

हिंदू धर्म के लिए जुलाई माह काफी खास है। क्योंकि इस मास प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा निकली थी। इसके अलावा हरियाली तीज का पर्व मनाया गया था।

अगस्त 2022

अगस्त माह में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी से लेकर कई खास पर्व मनाए गए थे।

सितंबर 2022

सितंबर माह में पितृ पक्ष के अलावा आश्विन नवरात्रि आरंभ हुई थी। इस माह पितरों का तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है।

अक्टूबर 2022

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ा था। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था। इसके साथ ही इस माह करवा चौथ, कोजागर पूजा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज जैसे पर्व मनाए गए।

नवंबर 2022

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पड़ा था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था जो भारत सहित अन्य देशों में नजर आया था।

दिसंबर 2022

दिसंबर माह में खरमास के साथ साल की आखिरी एकादशी, अमावस्या आदि पर्व मनाएं गए।