बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस यामी गौतम ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। आज हम आपको उनकी टॉप 5 मूवीज की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप इस वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।
भारतीय थ्रिलर फिल्म 'काबिल' का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में यामी गौतम और ऋतिक रोशन मुख्य किरदार है। यह फिल्म साल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस विकेंड मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए इस फिल्म को हॉटस्टार पर जरूर देखें।
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लॉस्ट' में यामी गौतम ने राहुल खन्ना, पंकज कपूर, पिया बाजपेयी और नील भूपालम के साथ काम किया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। आप भी इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 को पर जरूर देखें।
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' साल 2022 में आई थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में यामी गौतम ने विक्रांत मैसी के साथ मेन रोल प्ले किया है। इस मूवी को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला। आप इस फिल्म से इस वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। यह आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी।
2023 की फिल्म 'चोर निकल के भागा' डकैती पर आधारित एक थ्रिलर मूवी है, जिसके डायरेक्टर अजय सिंह हैं। फिल्म में यामी गौतम के साथ शरद केलकर, सनी कौशल और बरुण चंदा जैसे कलाकार नजर आएं। अगर आप इस वीकेंड को हंसी और ठहाकों से बिताना चाहते हैं, तो इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।
यामी गौतम की फिल्म 'दसवीं' साल 2022 में रिलीज हुई, जिसका डायरेक्शन तुषार जलोटा ने किया। फिल्म में यामी ने आईपीएस ऑफिसर को शानदार रोल निभाया है। मूवी में निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन भी हैं। यह भी आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से उपलब्ध है।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb