अक्सर लोग अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। वहीं कई ऐसी आदतें होती हैं जो चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन सी आदते हैं?
अक्सर लोगों को स्मोकिंग की लत लग जाती है। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे चेहरे पर कालापन आ जाता है।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ज्यादा मात्रा पानी का सेवन करना चाहिए।
ज्यादा समय तक धूप में रहना चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए।
अगल आप चेहरे पर गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे चेहरे की खूबसूरती छिन सकती है।
सोते समय एक ही करवट में रहने से चेहरे पर प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से त्वचा पर लाइन के निशान आ सकते हैं।
एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा चेहरे पर भी निखार आता है। रोजाना सुबह शाम एक्सरसाइज करना चाहिए।
ज्यादा मेकअप करने से बचना चाहिए, क्योंकि मेकअप में केमिकल्स होते हैं जो चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ