शरीर के लिए बेहद हानिकारक होते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन


By Farhan Khan25, Jul 2025 01:12 PMjagran.com

अलग-अलग फूड को मिक्स करके खाना

कुछ लोगों की आदत होती होता है कि वे अलग-अलग फूड को मिक्स करके खाते हैं। कई बार ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, तो कई बार इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

सेहत के लिए हानिकारक फूड कॉम्बिनेशन

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक साथ खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खाने के साथ फल न खाएं

खाने के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हें एक साथ खाने पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नाश्ते के रूप में फलों को अलग से खाना चाहिए।

आयरन और कैल्शियम

आयरन और कैल्शियम का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से आपको दोनों में से किसी का भी फायदा नहीं मिलेगा और आप बीमार हो सकते हैं।

पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक

पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना बेहद आम है, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

व्हाइट ब्रेड और जैम

कहा जाता है कि व्हाइट ब्रेड और जैम का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए जहर का काम करता है। ये दोनों चीजें आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है।

पालक का पराठा चाय के साथ न खाएं

पालक का पराठा चाय के साथ खाने से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। इसके चलते एनीमिया की समस्याएं हो सकती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

खट्टे फल और दूध है जहर

खट्टे फलों में एसिड होता है। अगर आप इन फलों को दूध के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। बेहतर होगा कि आप ऐसा न करें।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com