माघ मास में करें इन देवी-देवताओं की पूजा, नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra30, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

माघ का महीना

हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है। माघ मास में पूजा-पाठ करने का विशेष विधान होता है। आइए जानते हैं कि माघ मास में किन देवी-देवताओं की पूजा करना चाहिए?

माघ मास की शुरुआत

साल 2024 में माघ मास 26 जनवरी से शुरू हो गया है। वहीं, इस मास का समापन 24 फरवरी 2024 को होगा। इस बीच कई देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।

देवी-देवताओं की पूजा

अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि माघ मास में किन देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए। कई देवी-देवता ऐसे हैं जिनकी पूजा माघ मास में करना शुभ माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी

माघ मास में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। यह 30 जनवरी को है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट कट जाते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा करना

माघ मास में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ फलदाया होता है। ऐसा कहा जाता है कि माघ मास में भगवान विष्णु धरती पर आ जाते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

माघ मास में विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और घर में खुशहाली आने लगती है।

सूर्य देव की पूजा करना

माघ मास में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। माघ महीने में सप्तमी तिथि को सूर्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से रोग समाप्त होने लगता है।

पितृ देव की पूजा करना

माघ महीने में पितरों की पूजा करने का विधान बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि माघ मास के द्वादशी तिथि को यम ने तिल का निर्माण किया था। माघ मास में तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ