खरमास में करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरी होगी इच्छा


By Ashish Mishra12, Dec 2023 01:00 PMjagran.com

खरमास का महीना

इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान पूजा करने के क्या लाभ होते हैं?

खरमास की शुरुआत

इस बार खरमास की 16 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक रहेगा। इस दौरान धार्मिक कार्य करना वर्जित रहता है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

खरमास में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद केसर से युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए।

मंत्र का जाप करना

खरमास में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए।

मां लक्ष्मी की कृपा

खरमास में भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साल भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

कष्टों से छुटकारा

भगवान विष्णु सभी प्राणियों पर कृपा करते रहते हैं। खरमास के महीने में इनकी पूजा करने के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं।

तिल का दान करना

हिंदू धर्म में तिल का विशेष महत्व होता है। इसे खरमास महीने में दान करने से सभी दुखों का नाश होने लगता है।

मांगलिक कार्यों को करने से बचें

खरमास के महीने में मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो देवी-देवता रुष्ट होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ