सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी पर सुकर्मा योग कब बन रहा है?
पंचांग के अनुसार, 01 मई 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस गणेश जी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी की शुरुआत 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 1 मई को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर होगा।
विनायक चतुर्थी पर सुबह 08 बजकर 34 मिनट से सुकर्मा योग का निर्माण होगा। यह योग रात भर रहेगा। इस योग में पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
इसके अलावा, इस दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है। यह योग सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
विनायक चतुर्थी पर इन शुभ योग में पूजा करते समय गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे गणपति प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
विनायक चतु्र्थी पर इन शुभ योग में पूजा करने से साधक की मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही, बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।
पूजा-पाठ करने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ