Mauni Amavasya पर इन 4 शुभ योग में करें पूजा, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra20, Jan 2025 01:25 PMjagran.com

मौनी अमावस्या 2025

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किस शुभ योग में पूजा करने से इच्छा पूरी होती है?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

गंगा में स्नान करें

मौनी अमावस्या पर पवित्र गंगा में स्नान करने से जीवन के सारे पाप दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

शिववास योग का निर्माण

मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को शाम 06 बजकर 05 मिनट तक शिववास योग रहेगा। इस दौरान भगवान शिव मां गौरी के साथ कैलाश पर विराजमान रहते हैं। इस योग में पूजा करना शुभ होता है।

सिद्धि योग का निर्माण

मौनी अमावस्या पर रात 09 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इस योग में शिव जी की पूजा करने से सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।

श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग

मौनी अमावस्या पर श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इस योग में शिव जी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और साधक के जीवन में खुशहाली आएगी।

कार्य में सफलता

मौनी अमावस्या पर इन शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ