सावन पूर्णिमा पर इस अद्भुत संयोग में करें पूजा, बन जाएंगे बिगड़े काम


By Ashish Mishra13, Aug 2024 12:40 PMjagran.com

सावन पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किस योग में पूजा करना शुभ होगा?

सावन पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा उदया तिथि यानी 19 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है।

सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा की शुरुआत 19 अगस्त को देर रात 03 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त को देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा।

शोभन योग का निर्माण

सावन पूर्णिमा पर दुर्लभ शोभन योग बन रहा है। यह योग देर रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस योग में पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

करण योग का निर्माण

सावन पूर्णिमा पर इस योग का निर्माण भद्रा के बाद होगा। इसका समापन देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। इस दौरान लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए।

इन चीजों का दान करें

सावन पूर्णिमा के दिन दूध-दही का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं और व्यक्ति को धन की कमी से छुटकारा मिलता है।

श्रृंगार की चीजें दान करें

सावन पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास रहता है। सावन पूर्णिमा पर इस पेड़ पर जल अर्पित करके दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ