फोर्ब्स एडवाइजर ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में यह बताया गया कि दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं? आइए इन शहरों के बारे में जानें।
सिंगापुर को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। इस शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर एकदम बेहतरीन है और क्राइम रेट भी न के बराबर है।
जापान की राजधानी टोक्यो भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां का क्राइम रेट जीरो है। इसकी वजह से टोक्यो शहर सबसे सुरक्षित माना गया है।
कनाडा का टोरंटो शहर लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ से जुड़ी सेफ्टी का कोई जवाब नहीं।
ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर सबसे सुरक्षित शहर के मामले में नंबर 4 पर काबिज है। इस शहर में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्सनल सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा जाता है।
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में क्राइम रेट जीरो है। इसके चलते यह सबसे सुरक्षित शहर की लिस्ट में आता है।
डेनमार्क का कोपेनहेगन शहर पर्सनल सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में किसी से कम नहीं है। यह भी सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।
दक्षिण कोरिया के सिओल शहर में हेल्थ और डिजिटल सुरक्षा काफी बेहतरीन है। इसे सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में सातवां स्थान मिला है।
जापान का ओसाका शहर इस सूची में आठवें स्थान पर है। इस शहर की भी हेल्थ और डिजिटल सुरक्षा काफी मजबूत है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न शहर में हेल्थ, डिजिटल सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतरीन है। इस शहर को नौवां स्थान दिया गया है।
नीदरलैंड के एमस्टरडैम शहर में क्राइम रेट कम है, जिसके कारण यह शहर काफी सुरक्षित माना गया है। इसे इस सूची में दसवां स्थान दिया गया है।