क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेरिटेज वीक, कैसे हुई थी इसकी शुरूआत?


By Abhishek Pandey19, Nov 2022 02:54 PMjagran.com

वर्ल्ड हेरिटेज वीक

हर साल की तरह इस साल भी विश्व धरोहर सप्ताह यानी वर्ल्ड हेरिटेज वीक काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

कब मनाया जाता है?

विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे विश्व में मनाया जाता है।

उद्देश्य

इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक विरासत और इसके संरक्षण के बारे में जागरुक करना है।

निशुल्क प्रवेश

इसके पहले दिन यानी 19 नवंबर को देशभर के एतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश रहता है।

विश्व धरोहर

देश के कई स्थानों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

ये इमारते हैं इस सूची में शामिल

विश्व धरोहर की सूची में आगरा का ताजमहल, अजन्ता और एलोरा की गुफाएं, कुतुब मीनार, लाल किला और सूर्य मंदिर समेत कई इमारतें शामिल हैं।

थीम

इस बार वर्ल्ड हेरिटेज वीक की थीम 'Heritage and Climate' है।